रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा रेलवे ग्रुप डी भर्ती का इंतजार करने वाले उम्मीदवारों के लिए 32000 से भी अधिक रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऐसे में इस भर्ती के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवार संपूर्ण जानकारी को हासिल करने के बाद में आवेदन की प्रारंभिक तारीख से आवेदन की अंतिम तारीख के बीच में कभी भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इस भर्ती का आयोजन करके रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा सहायक लोको शेड, ट्रेन मैनेजर, सहायक संचालक जैसे अलग-अलग रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस प्रकार के पदों पर चयनित होना चाहते हैं और रेलवे में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं वह जरूर इस मौके का फायदा उठाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।
RRB Group D Recruitment 2025
रेलवे ग्रुप डी भर्ती को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू की जाएगी और यह आवेदन की प्रक्रिया 22 फरवरी 2025 तक पूरी करवाई जाएगी। सफलतापूर्वक इस भर्ती का आयोजन करवाने के बाद में कुल मिलाकर 32438 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। अलग-अलग वर्ग के सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने के लिए मौका दिया गया है।
ऐसे में सभी वर्गों के उम्मीदवारों को केवल अपनी योग्यता को चेक करना है और एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है और फिर आवेदन के सभी स्टेप्स को फॉलो करके अपना आवेदन कर देना है इतना करते ही आवेदन हो जाएगा। इस भर्ती में पॉइंट्स मैन बी के लिए 5058 रिक्त पद है। वही असिस्टेंट वर्कशॉप मैकेनिक के लिए 3077 रिक्त पद है। इनके अलावा भी अभी बहुत सारे पद हैं और सभी के लिए पदों की संख्या कम ज्यादा है।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आयु सीमा
उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 36 वर्ष की तय की गई है। वही अभी उम्मीदवारों के लिए इस भर्ती से संबंधित एक और महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी करने की संभावना है जिसमें विस्तार पूर्वक उम्मीदवारों के लिए संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। जो उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से है और इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं उन्हें अधिकतम आयु में विशेष छूट भी दी जाएगी।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
कुछ पद के लिए उम्मीदवार ने अपनी दसवीं कक्षा को पास किया हुआ होना चाहिए तो वहीं कुछ पद के लिए अपनी 12वी कक्षा या डिग्री डिप्लोमा को प्राप्त किया हुआ होना चाहिए। अलग-अलग प्रकार के पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रहेगी ऐसे में महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन के माध्यम से सबसे पहले विस्तृत रूप से जानकारी जान लेनी है और उसके बाद ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती के अंतर्गत पद विवरण
उम्मीदवारों का चयन ट्रैफिक, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, एस एंड टी और इलेक्ट्रिकल के विभागों में किया जाएगा। इस भर्ती के इन विभागों में निम्नलिखित रिक्त पद कुछ इस प्रकार है:-
Category | Points |
---|---|
पॉइंट्स मैन बी | 5058 |
असिस्टेंट ट्रैक मशीन | 799 |
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV | 13187 |
असिस्टेंट ब्रिज | 301 |
असिस्टेंट C&W | 2587 |
असिस्टेंट लोको शेड डीजल | 420 |
असिस्टेंट वर्कशॉप मैकेनिकल | 3077 |
असिस्टेंट एस एंड टी | 2012 |
असिस्टेंट टीआरडी | 1381 |
असिस्टेंट लोको शेड इलेक्ट्रिकल | 950 |
इलेक्ट्रिकल असिस्टेंट टीआरडी | 1381 |
असिस्टेंट ऑपरेशन इलेक्ट्रिकल | 744 |
असिस्टेंट टीएल एसी | 1041 |
असिस्टेंट टीएल एंड एसी वर्कशॉप | 624 |
रेलवे ग्रुप डी भर्ती की चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा 1
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2
- शारीरिक दक्षता परीक्षण
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
How to Apply for RRB Group D Recruitment 2025
- आवेदन की प्रक्रिया में सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाएं।
- अब रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- अब संपूर्ण जानकारी को हासिल करें और वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
- इतना काम पूरा करने के बाद में आवेदन फार्म को ओपन करें।
- अब आवेदन फार्म में जानकारी को दर्ज करें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करें।
- अब वर्ग अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब एक बार पूरे फॉर्म को चेक करें और फिर आवेदन फार्म को फाइनल सबमिट करें।
- आवेदन फार्म जैसे ही आप फाइनल सबमिट कर देंगे उसके बाद में आपका आवेदन हो जाएगा।
- अब आवेदन फार्म का एक प्रिंटआउट निकलवाकर अपने पास रख लेना है।